4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: अपने अंक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आज का दिन

अपने अंक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आज का दिन
2 min read
Google source verification
ank jyotish today

अंकज्योतिष 31 मई 2019: आज लाल रंग के अनाज का दान करें, लाभ होगा

अंक 01: कार्यक्षेत्र में अधिनस्थों के भरोसे काम करने के बजाए स्वावलंबन के महत्व को समझना होगा। मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। अतः अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। अनुकूलता के लिए रात्रिकाल में दही के सेवन से बचें।


अंक 02: बुजुर्गों के स्वास्थ्य में आया सुधार बरकरार नहीं रह पाएगा। धार्मिक यात्रा की संभावना बनती है। भूमि-भवन के कार्यों में गति बनी रहने के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान करें।


अंक 03: कला से संबंधित गतिविधि में रूझान बना रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा के दौरान अपनी राय कम रखें। पाश्चात्य संस्कृति के वातावरण को अपने ऊपर हावी न होने दें। अनुकूलता के लिए फल के रस से शिवजी का अभिषेक करें।


अंक 04: समाज में सार्थक कार्यों को निरंतर उपस्थिति देने से विरोधी पक्ष भी नतमस्तक होने पर मजबूर होगा। व्यावसायिक क्षेत्र के क्रय-विक्रय में अनियश्चितता की स्थिति बनती है। अनुकूलता के लिए नीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।


अंक 05: नौकरीपेशे में बेफिक्री के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनों के मध्य किसी भी विवादित मुद्दे पर व्यर्थ बहस से बचें। लोगों से मेल-मिलाप में ही पूरा समय व्यतित होगा। अनुकूलता के लिए पक्षियों का कलरवा सुनकर भोजन ग्रहण करें।


अंक 06: कानूनी मसलों को आगे के लिए टालना ठीक रहेगा। जग दिखाई की आदतों से परेशानी आ सकती है। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता के कारण आपस में महत्वकांक्षाएं बढ़ेगी। अनुकूलता के लिए नमः शिवाय मंत्र का जप करें।


अंक 07: भाग्य के भरोसे किये गए कार्यों में आशातित सफलता मिलने से धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। वाणी के संयमित होने से उच्चाधिकारी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अनुकूलता के लिए तुलसीजी के समीप दीपक लगाएं।


अंक 08: लेन-देन में अतिविश्वास न रखते हुए बेहद स्पष्टता की जरूरत है। युवावर्ग की नौकरी में परिवर्तन की कोशिशें रंग लाएगी। विद्यार्थियों को भूलने की आदत परेशानी में डाल देगी। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में निंबुओं की माला चढ़ाएं।


अंक 09: शारीरिक निर्बलता के कारण कार्य समय पर नहीं कर पाएंगे। निजी संबंधों में एक दूसरे को मान-सम्मान देने का प्रयत्न करें। धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतित होगा। अनुकूलता के लिए काले श्वान को टुकड़े कर रोटी खिलाएं।