5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ank Rashifal 14 July: आज ये हैं आपके लकी नंबर, ऐसे लोगों से मिलेगा लाभ

अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज 14 जुलाई शुक्रवार के दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों का भाग्य कैसा रहेगा।मूलांक से तात्पर्य किसी तारीख के अंकों का योग जैसे किसी का जन्म किसी महीने की 14 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+4=5 होगा। वहीं भाग्यांक 14+07+2023=19 यानी 1+9=10 यानी 1+0=1 होगा।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 13, 2023

ank_rashifal.jpg

14 जुलाई 2023 का अंक राशिफल

मूलांक 1
मूलांक 1 के जातकों के लिए आज नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में तरक्की के योग हैं। भाग्यांक 1 इस मूलांक के जातक के लिए नौकरी में पद परिवर्तन का मौका मुहैया करा सकता है। इस दिन आपको सूर्य लिवर आदि से संबंधित परेशानी पैदा कर सकता है। इससे राहत के लिए आज के दिन आपको गुड़ का दान करना चाहिए। आज आपके शुभ अंक 2 और तीन हैं।

मूलांक 2
अंक राशिफल के अनुसार मूलांक 2 के लोगों के लिए आज के दिन नौकरी में कार्य की अधिकता का सामना करना पड़ेगा। इससे परेशानी भी होगी। हालांकि आज के दिन आपके लिए नौकरी में तरक्की संभव है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रह सकती है। आज आपका शुभ अंक तीन और एक है।


मूलांक 3
इस मूलांक के लिए अंक स्वामी गुरु और भाग्य स्वामी सूर्य हैं। आज दोनों मिलकर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभकारी मौका दिला सकते हैं, नौकरी में भी अच्छी स्थिति रहेगी। सेहत के क्षेत्र में नेत्र विकार हो सकता है। आज के लिए आपका शुभ अंक 1 और 9 है।


मूलांक 4
मूलांक 4 का स्वामी राहु और भाग्यांक स्वामी सूर्य है। इसलिए मैनेजमेंट और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज मन मुताबिक सफलता का योग है। व्यवसाय में 6 और 9 अंक के नामांक वाले लोगों से लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 और सात है।


मूलांक 5
इन मूलांक के लोगों को 14 जुलाई को नामांक 5,8 के लोगों से लाभ की उम्मीद है। नौकरी में उन्नति और रूके हुए काम में प्रगति की आज संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी, आज आपका शुभ अंक 6 और सात है।

ये भी पढ़ेंः आज का राशिफल 14 जुलाई: इन लोगों को निवेश में सतर्क रहने की जरूरत, तीन राशियों को व्यापार में मनोवांछित फल


मूलांक 6
मूलांक 6 के लोगों के लिए आज व्यवसाय में सफलता का योग है। जॉब में आपको सूर्य और मंगल का साथ मिलेगा, हालांकि लिवर के मरीजों को सजग रहने की जरूरत है। आपका शुभ अंक 4 और 8 है।


मूलांक 7
आज के दिन मूलांक 7 के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलेगी, इससे आप खुश रहेंगे। इस दिन मूलांक 7 के जातक को व्यापार में भी सफलता मिलेगी। हालांकि बीपी संबंधित समस्याओं को लेकर सजग रहें। आज आपका शुभ अंक पांच और आठ रहेंगे।


मूलांक 8
मूलांक 8 के लोगों को शुक्रवार को विवादों से बचना चाहिए। इस अंक के स्वामी शनि और भाग्य स्वामी सूर्य हैं। आज के दिन इस मूलांक के लोगों को शनि और उनके मित्र शुक्र नौकरी में सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आज आपका शुभ अंक 5 और 6 हैं।


मूलांक 9
मूलांक 9 के लोगों के लिए आज मंगल और सूर्य के सपोर्ट का समय है। इससे नामांक 1 और 9 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपको तिल का दान करना चाहिए। इस दिन आपका शुभ अंक एक और तीन है।