
आज का राशिफल शनिवार 11 मई 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 11 मई 2024 शनिवार को दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें, विवादों से बचें। अपने विवेक से कार्य करें, आजीविका में बदलाव के योग हैं। बहनों का सहयोग मिलेगा, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
शनिवार को वृषभ राशि वालों की अजनबी लोगों से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ धोखा करने से बचें, वर्ना परिणाम विकट होंगे। संतान के साथ यात्रा होगी, न्याय पक्ष मजबूत होगा।
11 मई शनिवार को दिन की शुरुआत में कार्य को करने में परेशनियां होंगी। अपने अनुभव से कार्यों को पूरा करेंगे, भवन भूमि से जुड़े मामलों में आप लापरवाह हो रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, परिजनों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे, वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न होगा। भाइयों के व्यवहार से मनमुटाव होगा।
अपने काम करने के तरीकों को बदलें, घर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यावसायिक नए अवसर मिलेंगे, जो लाभदायक रहेंगे। वाहन मशीनरी पर अधिक खर्च होगा।
कन्या राशि वाले शनिवार को अपने बल पर आगे बढ़ेंगे, दूसरों की निंदा करने से बचें। मौजमस्ती में समय बीतेगा, प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा, जमीन जायदाद से जुड़े काम समय पर न होने से चिंतित रहेंगे।
तुला राशि वाले शनिवार 11 मई को आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। संतान के विवाह के लिए प्रयास करते रहेंगे, अपने से बड़ों का आदर करें, उनके अनुभव का लाभ लें। किसी के बारे में गलत बोलने से खुद को रोकें।
शनिवार का दिन वृश्चिक राशिवालों के लिए शुभ है। क्रोध त्यागें और अपने कार्य को ईमानदारी से पूरा करें। धन कोष में वृद्धि होगी, व्यापार में नई साझेदारी की शुरुआत लाभदायक रहेगी। यात्रा के योग हैं।
किसी से बात करने का मन न होगा, नकारात्मकता हावी रहेगी। समाज और कार्यस्थल पर लोग आप की निंदा और विरोध करेंगे। आज गलत निर्णय लेने से बचें, आर्थिक लाभ मिलेगा।
कार्य की अधिकता रहेगी, निजी कार्य अधूरे रहेंगे। अजनबी लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। वाहन सुख मिल सकता है, बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। जमीन जायदाद के कार्य आसानी से पक्ष में हल होंगे।
कुंभ राशि वाले 11 मई को स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मदद मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे, परिवार में किसी का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा, आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।
मीन राशि वाले आज कम बोलें, अच्छा बोलें। आपका व्यवहार दुरुस्त करने की आवश्यकता है। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें, संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंतित रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
Published on:
10 May 2024 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
