
आज का राशिफल 12 अप्रैल शुक्रवार 2024
अपने व्यवहार को नम्र बनाएं अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले हैं, सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। परिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।
विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय और चिंता का माहौल बनेगा।
माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पितरों की प्रसन्नता के लिए जतन करेंगे।
कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवारिक कार्य सफल रहेंगे।
यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस्य त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें, निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यावसायिक भागदौड़ अधिक होगी।
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवन साथी की चिंता रहेगी।
आप सोचते तो बहूत हैं पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है, दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाएं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।। शुभ समाचार मिल सकता है।
अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें,अज्ञात भय रहेगा।
अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें। पितरों की शांति के लिए किसी योग्य ब्राह्मण को गाय दान करें।
व्यावसायिक का धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव और चिंता रहेगी। संतान से विवाद संभव है।
व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशा आदि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव और अस्वस्थता रहेगी।
Updated on:
12 Apr 2024 11:13 am
Published on:
11 Apr 2024 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
