7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल 13 सितंबर 2022: आज इन लोगों को परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं, मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन

13 September 2022 Horoscope: आज वृष राशि के लोगों को अपने व्यवसाय और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal, today horoscope in hindi, rashifal 13 september 2022, dainik rashifal, money and career horoscope, today love rashifal, business horoscope today, horiscope 13 september 2022, राशिफल 13 सितंबर 2022, आज का राशिफल,

राशिफल 13 सितंबर 2022: आज इन लोगों को परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं, मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन

Rashifal 13 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि: आज के दिन लेन-देन में कोई जल्दबाजी न करें। खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यवसायिक जीवन सामान्य रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है।

वृष राशि: पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसायियों को लाभ हो सकता है। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें।

मिथुन राशि: आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी तीसरे की वजह से प्रेम जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कानूनी मामलों में कोई अड़चन आ सकती है।

कर्क राशि: पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारी में संबंध और गहरे होंगे। आपकी रचनात्मकता आज आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि: मान-सम्मान बढ़ेगा। आज सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में शांति रहेगी। आज काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि: आज तुला राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। जल्दबाजी न करें वरना काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि: कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार को भी समय देने का प्रयास करें। आमदनी में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धनु राशि: आज धनु राशि के लोगों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सेहत का खास ख्याल रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा लाभदायक साबित होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सोच समझकर ही निवेश करें।

मीन राशि: फालतू कामों में ध्यान न लगाएं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

यह भी पढ़ें: Valmiki Jayanti 2022: कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानिए तिथि और महत्व