16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 20 मई 2019: आज बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 19, 2019

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

1. मेष राशिफल /Aries Horoscope Today: प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पेरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

2. वृषभ राशिफल /Tauras Horoscope Today: अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

3. मिथुन राशिफल /Gemini Horoscope Today: रोज़ नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

4. कर्क राशिफल /Cancer Horoscope Today: आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।

5. सिंह राशिफल /Leo Horoscope Today: दिन की शुरुवात में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

6. कन्या राशिफल /Virgo Horoscope Today: किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

7. तुला राशिफल /Libra Horoscope Today: अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

8. वृश्चिक राशिफल /Scorpio Horoscope Today: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

9. धनु राशिफल /Sagittarius Horoscope Today: आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

10. मकर राशिफल /Capricorn Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज़ से डरे हुए हैं क्या?

11. कुंभ राशिफल /Aquarius Horoscope Today: बड़ो की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

12. मीन राशिफल /Pisces Horoscope Today: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।