
Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: आज का राशिफल बुधवार 20 नवंबर 2024
Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: दैनिक राशिफल का संकेत है कि बुधवार 20 नवंबर को मिथुन, सिंह समेत 5 राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार बुधवार 20 नवंबर को दिन की शुरुआत में ही तनाव रहेगा, और आप पर क्रोध हावी रहेगा। घर के रखरखाव या नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी परिजन से उपहार मिल सकते हैं, यात्रा योग है।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 20 नवंबर को नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें, वर्तमान में चल रही पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी समझ से ही संभव है। व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी, कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि बुधवार के अनुसार 20 नवंबर को स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। कोई मित्र आपकी इच्छा पूरी करेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा, आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि बुधवार के अनुसार 20 नवंबर को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अधिकारी वर्ग, कार्य की अधिकता से परेशान रहेगा। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार बुधवार को सिंह राशि वालों के लिए कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरी से संबंधित समस्या का समाधान होगा। आर्थिक लाभ होगा, पुराने निवेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपसी सौहार्द्र बना रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 20 नवंबर को घर परिवार में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं। भाइयों के व्यवहार से दुखी रहेंगे, माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जमीन जायदाद के जुड़े मामलों में गति आएगी, व्यापार शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 20 नवंबर बुधवार को निजी संबंधों के प्रति सजग रहें, किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, व्यापार में चल रहे उतार-चढ़ाव से तनाव रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च होगा।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार बुधवार को लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। आर्थिक निवेश से संबंधित गतिविधियों पर ज्ञान बढ़ेगा, पारिवारिक परिस्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
बुधवार राशिफल धनु राशि 20 नवंबर को दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में मनचाहा तबादला मिलने से खुश रहेंगे, आर्थिक लाभ होगा।
बुधवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 20 नवंबर को कार्य की अधिकता रहेगी। निजी कार्य न होने से स्वभाव में उग्रता रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। विरोधी आपको परास्त करने के हर संभव प्रयास करेंगे। आर्थिक लाभ होगा।
बुधवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 20 नवंबर को कुंभ राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होने के योग बन रहे हैं। आपके व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे, समय रहते स्वयं को बदलने की आवश्यकता है।
मीन राशिफल बुधवार के अनुसार मेहनत करने से पीछे न हटें, अपने कार्य के प्रति समर्पण रखें तो सफलता मिलेगी। नौकरी में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। आर्थिक उन्नति होगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
19 Nov 2024 05:40 pm
Published on:
19 Nov 2024 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
