18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka rashifal: 22-01-2018- कैसा बीतेगा आज आपका दिन, अच्छा या बुरा

Aaj ka rashifal: 22-01-2018- सोमवार राशिफल : कैसा बीतेगा आज आपका दिन अच्छा या बुरा, जानिए आज का राशिफल

2 min read
Google source verification
Aaj ka rashifal

मेष- अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा।

वृषभ- अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन- कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क- अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह- अपमानित होने से बेहतर है कि अपनीं आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या- व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला- किसी के बारे ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक- क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु- कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें।

मकर- संतान के किए कार्य मन को सुख देगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ- साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन- सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। दूसरों के झंझटों से बचें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग