
मेष- काम की व्यस्तता में निजी जीवन प्रभावित होगा। दूसरों के निजी मामलों में सीमित रहना चाहिए। क्रोध पर संयम रखें। व्यापार की समस्याओं से परेशान होंगे।
वृषभ- मन अनुकूल काम होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। संतान के परिणय संबंधी कार्य सिद्ध होंगे। समाज में प्रभाव बढ़ेगा।
मिथुन- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। शिव आराधना आप के लिए शुभ रहेगी। संतान की चिंता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाडऩे की कोशिश कर रहा है। सतर्क रहें।
कर्क- नौकरी में चल रहे तनाव के कारण परेशान रहेंगे। कला संगीत और खेल जगत से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। परिवार में प्रभावी वातावरण रहेगा।
सिंह- दिन की शुरुआत से ही क्लेश रहेगा। किसी से कोई वादा न करें। अनाज तिलहन में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में परिचित व्यक्तिका सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।
कन्या- विरोधी आप की छवि धूमिल करने में है। सतर्क रहें। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति होगी। कारोबार में अनुभव का लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।
तुला- दिन की शुरुवात में काफी भागमभाग होगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के प्रति आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक- सही समय पर सही फैसला लेने से लाभ में रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष सम्भव है। राजनीती में प्रतिष्ठित व्यक्तिसे मेल-जोल बढ़ेगा। संगीत की तरफ रुझान बढेगा।
धनु- सामाजिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए काम बनेंगे। चिंतन -मनन करने से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार वृद्धि होगी। संतान की उन्नति होगी।
मकर- अपनी मनमर्जी से काम करने के कारण नुकसान कर बैठेंगे। आज आय में वृद्धि के योग ? हैं। दिन व्यस्ततम रहेगा। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें।
कुम्भ- परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपने आप पर नियंत्रण रखे। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें।
मीन- भक्तिभाव में मन लगेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। खर्चों में कमी आवश्यक है।
Published on:
20 Jan 2018 05:22 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
