20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 22 May: मेष, वृष, कर्क समेत छह राशियों को धन लाभ, इन राशियों के लिए सोमवार को निवेश फायदेमंद

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 22 May) संकेत कर रहा है कि मेष वृष कर्क समेत छह राशियों को सोमवार को धन लाभ होगा। इनमें आपका राशि तो नहीं है, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) को पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

May 21, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल 29 मई 2023

मेष: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज के दिन किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकात होगी। धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।


वृषभ: सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।


मिथुन: दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की आशंका है, इसिलए सतर्क रहने की जरूरत है। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।


कर्क: अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रूका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश और नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।


सिंह: परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।


कन्या: अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा और भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ेंः Mithuna Sankranti 2023: कब है मिथुन संक्रांति, लगातार दूसरे साल एक ही दिन मिथुन संक्रांति, ये है पूजा विधि और उपाय


तुला: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नति होगी।


वृश्चिक: पं. व्यास की सलाह है कि समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होगी और कार्यसिद्ध होंगे।


धनु : परिवार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म कार्य में लगाएं।


मकर : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।


कुंभः दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। इससे विजय होगी।


मीन: अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष का दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।