13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 March: शनिवार को वृषभ, मिथुन समेत पांच राशियों को सफलता और धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March शनिवार 23 मार्च 2024 का दिन विशेष है, इस दिन सौभाग्य योग बन रहा है। दैनिक राशिफल के अनुसार कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। पांच राशियों के लोगों को विशेष सफलता और धन लाभ मिलेगा। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानते हैं मेष से मीन तक के लोगों का भविष्य, करियर और आर्थिक स्थिति (today horoscope )

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 23, 2024

aaj_ka_rashifal_23_march_2024.jpg

आज का राशिफल शनिवार 23 मार्च 2024


समय का इंतजार करें, जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रूके कार्य पूरे होंगे।


दिन की शुरुवात शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय और चिंता हावी रहेगी, संत दर्शन मिलेगा।


परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


आजकल आप बहुत ज्यादा बोलने लग गए हैं, किसके सामने क्या बोलना है, कैसे बोलना है, सीखें। शनिवार को व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार पाने की कोशिश सफल होगी। संतान की चिंता रहेगी।


शनिवार को सिंह राशि वाले अपनी चतुराई से अपना काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की ओर आकर्षित होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भय और ‍चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।


अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप काम को जितना जल्दी शुरू करना चाहते हैं, उतना ही विलंब होगा। आर्थिक कष्ट होगा, यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।


आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख संभव है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday: साल 2024 में शनि देव इनको बनाएंगे धनवान, शनि के आशीर्वाद से आने वाले हैं अच्छे दिन


विदेश यात्रा सफल रहेगी। नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रूचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।


संकुचित विचारधारा आपको पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें। जमानत के कार्य न करें, लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान होंगे, गुस्सा आएगा।

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar Mesh: 24 अप्रैल को मेष राशि में होगा शुक्र गोचर, मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा पैसा और प्यार


परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है, आप व्यर्थ चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।


मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके रूके कार्य पूर्ण होंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। घर में मांगलिक काम आयोजित होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। यात्रा में आपको सफलता मिलेगी। कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।