
शुक्र राशि परिवर्तन 24 अप्रैल 2024
पंचांग के अनुसार मंगल की राशि मेष में शुक्र का गोचर 24 अप्रैल 2024 को रात 11:58 बजे होगा। शुभ ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन तीन राशियों के लोगों को बेशुमार पैसा और प्यार देगा..
शुक्र गोचर से मेष राशि के लोगों पर मिलाजुला प्रभाव होगा। मेष राशि के ऐसे लोग जिनकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत है वे इस समय संतुलित रहेंगे, लेकिन यदि आप चंद्रमा से पीड़ित है तो इस समय मानसिक चिंता होगी। शुक्र गोचर के दौरान आंतरिक संघर्षों से जीतने के लिए कठिन प्रयास करना होगा। इस समय मेष राशि वाले जीवन बदलने वाले बदलावों से गुजरसकते हैं। शुक्रवार को शुक्र बीज मंत्र ओम शुं शुक्राय नमः का 108 बार जाप आपको लाभ देगा।
मेष राशि में शुक्र गोचर वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़ा सकता है। इस समय आपकी बचत भी खर्च हो सकती है। हालांकि इस समय विदेशी भूमि में निवेश करने या किसी वीजा के लिए आवेदन करने का अच्छा समय नहीं है। वीजा का आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। इस समय शुक्र मंत्र ॐ द्रामग द्रींग द्रौंग सः शुक्राय नमः का रोजाना 1 माला जाप लाभदायक होगा।
24 अप्रैल को हो रहा मेष राशि में शुक्र राशि परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे उन्नति के अवसर मिलेंगे। सुख समृद्धि मिलेगी और भाग्य साथ देगा। इस समय शुक्रवार के दिन शुक्र गायत्री मंत्र ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनु हस्ताय धीमहितन्नो शुक्र: प्रचोदयात् का जाप लाभदायक रहेगा।
शुक्र राशि परिवर्तन 24 अप्रैल से कर्क राशि वालों के जीवन में उन्नति के द्वार खोलेगा। कर्क राशि के लोगों को पेशेवर जीवन में उन्नति मिलेगी। इस समय कर्क राशि वालों का रूका प्रमोशन हो सकता है, वेतन वृद्धि हो सकती है। नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। शुक्र गोचर के दौरान पिता का समर्थन मिलेगा, आपका नाम होगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ होगा। इस समय शुक्र को मजबूत करने के लिए अच्छे इत्र, सुगंध का प्रयोग करना चाहिए।
शुक्र का मेष राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए खराब समय का गेट खोल सकता है। शुक्र गोचर से समय आपके अनुकूल नहीं रहेगा। इससे आपको निराशा हो सकती है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। आपको काम में सफलता नहीं मिलेगी। आपको ऐसा लग सकता है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं वह सही से नहीं हो रहा है। इस समय नींद खराब हो सकती है। लेकिन यह समय जल्द ही बीतेगा। डेली लाइफ में क्रीम, मॉइस्चराइज़र, लोशन का उपयोग करें, शुक्र को मजबूत करेगा। इससे लाभ होगा।
शुक्र का मेष राशि में गोचर आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ला सकता है। इस समय आपको खानपान अच्छा रखना चाहिए। स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस समय आप मुकदमेबाजी में भी फंस सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। खुद को खुश और स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह हास्य योग करें।
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए मुश्किल समय लाएगा। इस समय आपको अपने जीवनसाथी की अच्छी तरह से देखभाल करना चाहिए, इस समय पार्टनर का सम्मान करें। शुक्र गोचर के दौरान आप उनसे प्यार करें और हल्के में न लें। अपने पार्टनर के साथ नम्रता से पेश आएं। व्यावसायिक साझेदारियों पर ध्यान दें और आवश्यक हो तो अनुबंध में बदलाव करें। सूर्य को जल चढ़ाना और शुक्रवार का व्रत रखना लाभदायक होगा।
मेष राशि में शुक्र गोचर के दौरान वृश्चिक राशि वालों को दुश्मनों से सावधान रहना होगा। इस समय आपके शत्रु आपको बदनाम करने या आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय आपकी मेहनत का शनि अच्छा फल देंगे। लेकिन आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस समय घर और कार्यालय में एक शुक्र यंत्र रखें, लाभ देगा।
24 अप्रैल को मेष राशि में शुक्र गोचर धनु राशि वालों के बच्चों को थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इस समय बस आप उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाकी सब समय पर सही हो जाएगा। कुछ लोगों को अपना जीवनसाथी भी मिल सकता है और आपके जीवन में नए रिश्ते भी बन सकते हैं। शुक्रवार के दिन शहद का दान करें, इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
शुक्र का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि इस समय किसी नई संपत्ति और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मां और घर की बड़ी महिलाओं का साथ मिलेगा, जिससे नई संपत्ति खरीदने में भी ये आर्थिक सहायता देंगी। कई मकर राशि वाले अपने घरों का की मरम्मत या सजावट कर सकते हैं। इस समय शुक्रवार को गुड़ का दान करें।
शुक्र राशि परिवर्तन का कुंभ राशि पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। 24 अप्रैल से हो रहे शुक्र गोचर के दौरान भाई-बहन कुंभ राशि वालों को घेरे रहेंगे और समय की मांग करेंगे। इस समय घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अधिकांश कुंभ राशि वाले वीकेंड के लिए कहीं जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रोज सुबह अपनी जीभ पर केसर लगाएं और शुक्रवार व्रत रखें। इससे जुबान काबू में रहेगी।
शुक्र राशि परिवर्तन का मीन राशि पर गहरा असर पड़ेगा। इस समय मीन राशि वालों को कई अच्छी ख़बरें मिलेंगी। मीन राशि वाले अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। फैमिली के साथ डिनर पर जा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों और उनकी जरूरतों के बारे में सोचेंगे और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। शुक्र की कृपा के लिए अपने घर और कार्यालय में शुक्र यंत्र रखें।
Updated on:
26 Mar 2024 02:56 pm
Published on:
22 Mar 2024 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
