
गुरुवार राशिफल 23 नवंबर 2023 आज का राशिफल
मेष राशि
निरंतर मिल रही सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। ग्रह स्थिति अनुकूल होने से राहत मिलेगी। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। घर परिवार में किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा होगी।
वृषभ राशि
तनाव से मुक्ति मिलेगी। सोचे कार्य सहज पूरे होंगे। समय शुभ संकेतों से युक्त है। उन्नति के अवसर मिलेंगे, आया मौका न छोड़ें। किसी परिचित की मदद करनी होगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ कमाएंगे।
मिथुन राशि
समय की अस्थिरता कई अनुभव कराएगी। अपनों की बेरुखी से दुखी होंगे। पारिवारिक समस्या को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे।
कर्क राशि
उपयोगी समय का आभास होगा, जो लोग आप से दूर रहते थे वे अब आप से जुड़ना चाहेंगे। व्यापारिक पूछपरख बढ़ेगी। न्याय विभाग से जुड़े लोग नए अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति में उथलपथल बनी रहेगी।
सिंह राशि
मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। नए दोस्तों के साथ व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। मौजमस्ती में समय बीतेगा। वाहन सुख संभव है। अनाज और तेल व्यवसाय में कम ग्राहक मिलेंगे और शेयर व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे।
कन्या राशि
प्रियजनों से भेंट संभव है। संतान के विवाह से संबंधित समस्या का समाधान होगा। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।
तुला राशि
सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जो आप चाह रहे थे वैसा ही हो रहा है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अधिकारी वर्ग अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वाह करेंगे।
वृश्चिक राशि
अपनी बारी का इंतजार करें, खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य को पूरा करेगा। बहनों में व्यवहार से परेशान रहेंगे। मेहमानों का आगमन संभव है। दिनचर्या में हुए बदलाव से खुश रहेंगे।
धनु राशि
पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
कुंभ राशि
कार्यशैली को सुधारना होगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते है। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी वो आज मिल सकता है। दिन मिश्रित फलदाई रहेगा।
मीन राशि
किसी भी कार्य को करने से पहले समझें, फिर करें। सप्रयोजन यात्रा लाभप्रद रहेगी। व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा। न्यायालयीन कार्य लंबित रहेंगे। सम्पत्ति का बंटवारा करना तय है।
Updated on:
22 Nov 2023 05:30 pm
Published on:
22 Nov 2023 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
