आज समय कुछ लोगों के अनुकूल है तो कुछ लोगों के प्रतिकूल, यह बात हम नहीं सितारे कह रहे हैं, दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) में जिसकी गणना की है उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने। इस बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)।
मेष: आज का राशिफल 24 फरवरी के अनुसार शुक्रवार को इस राशि के जातक को किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य रखने की जरूरत है, समय का इंतजार करें। आज के दिन जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधो में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
वृषभः शुक्रवार राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के जातकों का आज मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हों तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, इससे आपको आश्चर्यजनक लाभ होगा।
मिथुनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार शुक्रवार को मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबूझ से काम लें, नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
कर्कः आज के दिन कर्क राशि के जातक पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। तालमेल की कमी के चकते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
सिंहः आज के दिन सिंह राशि के जातकों के उत्साह में वृद्धि का योग बन रहा है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो इस कोशिश में आपको सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
कन्याः कन्या राशिफल के अनुसार किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से काम करने पर आपको आगे बड़ी सफलता मिल सकती है। 24 फरवरी को आपके घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं । पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।