12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 27 April: शनिवार को मेष, कन्या समेत 4 राशियों के लोगों को होगा धन लाभ, बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024: शनिवार 27 अप्रैल 2024 दैनिक राशिफल के अनुसार मेष, कन्या समेत 4 राशियों के लोगों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें बाकी राशि वालों का कैसा रहेगा भविष्य (Daily Horoscope Saturday)..

5 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 26, 2024

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024

आज का राशिफल शनिवार 27 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मेष राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 27 April 2024)

शनिवार को मेष राशि वालों के जीवन में कोई व्यक्ति प्रवेश कर सकता है, जो आपके तौर तरीके बदल देगा। इस दिन आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस दिन विरोधी मेष राशि वालों को नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें तो शायद रास्ता मिल जाए।

आज का राशिफल वृषभ राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 27 April 2024)

आज का राशिफल वृषभ राशि 27 अप्रैल के अनुसार शनिवार को जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें, जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 27 April 2024)

शनिवार को समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

Rashi Parivartan : मई में गुरु समेत ये 4 ग्रह बदलेंगे राशि, 5 राशि के लोगों को मिलेगी करियर में उन्नति, धन लाभ

आज का राशिफल कर्क राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 27 April 2024)

कर्क राशि के लोग 27 अप्रैल को अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 27 April 2024)

शनिवार को सिंह राशि वालों के लिए व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

आज का राशिफल कन्या राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 27 April 2024)

कन्या राशि वालों को अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope (28 April to 4 May): इन 5 राशियों के लिए लकी हैं आने वाले सात दिन, खुशियां देंगी घर में दस्तक, नौकरी और कारोबार में सफलता, अच्छी आमदनी, पदोन्नति के संकेत

आज का राशिफल तुला राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi 27 April 2024)

शनिवार को भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें, नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 27 April 2024)

आज का राशिफल 27 अप्रैल वृश्चिक राशि के अनुसार कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

आज का राशिफल धनु राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 27 April 2024)

धनु राशि वालों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (28 April to 4 May): तुला, वृश्चिक समेत 5 राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन, खुशियां देंगी घर में दस्तक, नौकरी और कारोबार में सफलता, अच्छी आमदनी, पदोन्नति के संकेत

आज का राशिफल मकर राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 27 April 2024)

अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

आज का राशिफल कुंभ राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 27 April 2024)

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल मीन राशि 27 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 27 April 2024)

मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।