4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

27 जून राशिफल : कर्क राशि के लिए मध्यम रहेगा आज का दिन, कैसा रहेगा आप का दिन

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jun 26, 2018

rashifal

27 जून राशिफल : कर्क राशि के लिए मध्यम रहेगा आज का दिन, कैसा रहेगा आप का दिन

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आज आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च संभव है।

वृषभ राशि: अपने व्यवहार से अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने में सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से पुरे होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन राशि: परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। दूसरों की आलोचनाओं व निंदा से दूर रहें। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। अंतर्राष्ट्रीय कारोबार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि: दिन मध्यम रहेगा। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। कारोबार में भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे सोच समझ कर विचार करें। दिनचर्या में बदलाव होगा। रिश्तेदारों की मदद करना होगा।

सिंह राशि: व्यापारिक नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। अनाज तैल और कपास के व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा।

कन्या राशि: अपनी कार्य करने की पद्दति में बदलाव लाना होगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। निर्माण कार्य के अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला राशि: आप की निर्णय शक्ति मजबूत होगी। दुसरों की देखा-देखी न करें। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं। सोच-समझकर व्यय करें।

वृश्चिक राशि: नौकरी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा व पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान सुख मिलेगा।

धनू राशि: आप की सूझबूझ और सजगता से व्यापार अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। शत्रु से सतर्क रहें।

मकर राशि: आपसी विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थी न बनें, काम में लापरवाही कर रहे है। संभल जाएं।

कुंभ राशि: पूरानी बातें भूल कर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: परिवारजनों से चल रहे विवादों का अंत होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य पुरे होंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएं। कानूनी विवादों का निपटारा होगा पक्ष में होगा।