बुधवार का समय मिथुन राशि वालों के अनुकूल है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में ड़ाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें, जैसे हैं वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते है।
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन बुधवार को हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।
कार्य के प्रति आपकी रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। ये भी पढ़ेंः Budh Ast: 7 राशियों की लाइफ में होने वाली है आफत की एंट्री, बुध अस्त होते ही फूट जाएगी किस्मत, मंझधार में करियर
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
मित्रों से बुधवार को मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित रहें तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यजनक लाभ होगा।
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है, सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, समय अनुकूल है।
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।