
बुध अस्त होते ही फूट जाएगी 7 राशियों की किस्मत
बुध का मेष राशि में अस्त होना मकर राशि वालों को करियर में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय मकर राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, इससे इन्हें तनाव होगा और तंग आकर नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। इस समय काम को सावधानी से फोकस होकर करें। यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो मकर राशि वाले करियर में सफलता की ऊंचाई भी छू सकते हैं।
धनु राशि के लोगों को बुध अस्त अवधि में कार्यस्थल पर सतर्क रहकर काम करना होगा वर्ना काम का दबाव बढ़ सकता है। इस समय आपको काम में पहले से ज्यादा चुनौती मिलेगी। इस समय आपका आत्मविश्वास भी प्रभावित हो सकता है। आपके सहकर्मी परेशानी का कारण बन सकते हैं। यह बात आपको तनाव दे सकती है। इस समय आपके मन में नौकरी बदलने का खयाल आ सकता है।
मेष राशि में बुध अस्त होना वृश्चिक राशि वालों को काफी परेशान कर सकता है। इस समय वृश्चिक राशि वालों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। अधिकारियों से संबंध खराब होंगे। इस समय आपके काम की पहचान नहीं होगी। इससे नौकरी को लेकर मन में असंतोष होगा। नई नौकरी के विषय में सोच रहे हैं तो अभी इंतजार कर लें। नई जगह पर भी स्थिति ठीक नहीं रहेगी। जहां काम कर रहे हैं वहीं दबाव और चुनौती पार कर लेते हैं तो आपकी प्रतिभा निखर जाएगी।
कन्या राशि के लोगों से बुध अस्त समय में काम में गलतियां हो सकती हैं। बुध अस्त होने पर कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर अपना फोकस बढ़ाना होगा। काम के दबाव से आपको चिंता भी हो सकती है। करियर की चुनौतियां आपका आत्मविश्वास प्रभावित कर सकती हैं, आप निराश हो सकते हैं। कन्या राश के ऐसे लोग जो क्रिएटिविटी रिलेटेड काम से जुड़े हैं, उन्हें विचारों का संकट हो सकता है। इसका आसर प्रमोशन पर पड़ सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए भी बुध अस्त मुश्किल लेकर आने वाला है। इस समय कर्क राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ेगा। अधिकारी सहयोग नहीं करेंगे, इससे आपको दुख होगा। काम से ध्यान भटकेगा, नौकरी में नौकरी असंतोष होगा। दूसरी नौकरी के लिए प्रयास शुरू कर सकते हैं। करियर के लिए कुछ अप्रत्याशित घटेगा।
बुध का अस्त होना मिथुन राशि वालों के करियर के लिए अच्छा नहीं है। अपनी नौकरी से आप असंतुष्ट होंगे, योग्यता के हिसाब से सफलता नहीं मिलेगी। कार्यक्षेत्र में संतुष्टि नहीं मिलेगी। कड़ी मेहनत पर भी मनचाही सफलता से दूर हो सकते हैं। यह बात परेशान करेगी। नौकरी को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। काम का दबाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी, असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
बुध के अस्त होने पर वृषभ राशि का करियर पर नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा। इस समय वृषभ राशि वालों को करियर में मनचाही सफलता नहीं मिलने वाली है। मन लगाकर काम नहीं कर पाएंगे, काम और वेतन दोनों असंतुष्ट करेंगे। अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा, सहकर्मियों का बर्ताव आपको परेशान करेगा। इस समय आपके हाथ से नौकरी तक जा सकती है या फिर मौजूदा नौकरी में कुछ ठीक न चल पाने से आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं।
Updated on:
31 Mar 2024 06:16 pm
Published on:
26 Mar 2024 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
