
आज का राशिफल 21 जून 2023
मेष राशि
पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। समय अनुकूल है।
वृषभ राशि
मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने का योग है। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
मिथुन राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे, जो लोग आप की निंदा करते थे, वे भी आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप निरर्थक सोचते हैं।
कर्क राशि
बुधवार को कर्क राशि के जातक कई प्रकार के अनुभव प्राप्त करेंगे। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।
सिंह राशि
अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण बुधवार 28 जून को चिंता बढ़ सकती है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रूचि बढ़ेगी।
कन्या राशि
अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का समय अनुकूल है। आज आपसे विरोधी परास्त होंगे। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि
काम समय पर पूरा करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द ही पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।
धनु राशि
किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।
मकर राशि
परिजनों की मदद से रूके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।
कुंभ राशि
कारोबार विस्तार की रूपरेखा बन सकती है। मांगलिक कार्य में खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।
मीन राशि
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा कारोबार में निवेश से बचें। आप को आपके अपने ही धोखा दे सकते हैं। शिवजी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।
Updated on:
28 Jun 2023 07:16 am
Published on:
27 Jun 2023 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
