
ग्रहों के सेनापति मंगल 1 जुलाई को गोचर करेंगे।
ज्योतिष में मंगल ग्रह को नवग्रह मंडल का सेनापति और योद्धा माना जाता है। मंगल ग्रह को रक्त, साहस और पराक्रम का भी कारक माना जाता है। एक जुलाई की रात मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 17 अगस्त रहेंगे। नए महीने में हो रहा मंगल का राशि परिवर्तन तीन राशियों की किस्मत बदल देगा। इन तीन राशि के जातकों को हर तरफ से लाभ होगा। आइये जानते हैं ये राशियां कौन हैं।
मिथुन राशि
मंगल मिथुन राशि के एकादश और छठे भाव के स्वामी हैं। जुलाई में मंगल का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के तीसरे भाव में हो रहा है। यह भाव साहस और पराक्रम का है। इस समय मंगल की दृष्टि के कारण मंगल गोचर प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इससे रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े जातकों को लाभ होगा। शत्रु पर आप हावी रहेंगे, उन्हें परास्त करने में सफल होंगे। इस समय मिथुन राशि के जातक को भाग्य का साथ मिलेगा। पिता के सहयोग से अधूरा काम पूरा होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अच्छे काम का प्रमोशन के रूप में फल मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और 12वें भाव के स्वामी हैं। 1 जुलाई को हो रहा मंगल गोचर धनु राशि के जातकों के भाग्य स्थान पर हो रहा है। इस भाव में गोचर होने के प्रभाव से धार्मिक यात्रा का योग बनेगे, गुरु का सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े काम, आयात निर्यात आदि कर रहे जातकों को खूब मुनाफा होगा।
इस समय आप शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। इस समय भाइयों का साथ मिलेगा। वहीं यदि आपका पैतृक संपत्ति विवाद चल रहा है तो यह मामला मंगल गोचर अवधि में सुलझ सकता है। आर्थिक राशिफल इशारा कर रहा है कि इस अवधि में आप परिवार के लोगों पर धन खर्च करेंगे। किसी वाहन या भवन की खरीद कर सकते हैं या घर में मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है।
मीन राशि
इस राशि के लिए मंगल दूसरे और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। अब मंगल का गोचर छठे भाव यानी शत्रु स्थान पर होगा। ज्योतिष के अनुसार छठे भाव में इस ग्रह का गोचर बेहद शुभ परिणाम देता है। मंगल गोचर से मीन राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। इस समय मंगल की दृष्टि मीन राशि वालों के भाग्य स्थान पर होगी, इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
इस समय काम के सिलसिले में आपको जो यात्रा करनी पड़ेगी, उसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। इस समय मंगल की दृष्टि मीन राशि के लग्न भाव पर भी है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा। एक टीम लीडर का दायित्व पूरा करने में आप सफल रहेंगे।
Updated on:
27 Jun 2023 03:16 pm
Published on:
27 Jun 2023 03:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
