script

Rashifal 28 October 2021 कर्क, मकर राशिवालों के लिए धन-संपत्ति और सुखदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे बृहस्पति देव

Published: Oct 27, 2021 02:42:49 pm

Submitted by:

deepak deewan

सभी राशियों के लिए 28 October 2021 का दिन कैसा रहेगा- Daily Rashifal 28 October 2021

rashifal.png

सभी राशियों के लिए 28 October 2021 का दिन कैसा रहेगा

28 October 2021 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और गुरुवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा. पुष्य नक्षत्र 28 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 41 मिनट से 29 अक्टूबर को प्रात: 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. चंद्रमा आज कर्क राशि में विराजमान रहेगा. आज का दिन कर्क और मकर राशिवालों के लिए धन—संपत्ति और सुखदायक साबित हो सकता है. गुरुवार को विष्णुजी और बृहस्पति देव की आराधना करने से लाभ होगा. गुरु पुष्य नक्षत्र में पूजा का त्वरित फल प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि उज्जैन के ज्योतिषी व पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार सभी राशियों के लिए 28 October 2021 का दिन कैसा रहेगा-

Aries Daily Horoscope 28 October 2021 आज का मेष राशिफल
मेष- दूसरों की खातिर अपनी खुशियों की अनदेखी करेंगे। महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए लचीला रुख अपनाना होगा। समय पक्ष का है। समस्याएं दूर होंगी।

Taurus Daily Horoscope 28 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृष: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ेगा। धन लाभ के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

 

guruimage.jpg

Gemini Daily Horoscope 28 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन: पारिवारिक जनों के मध्य सुखद समय गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। वाणी की सौम्यता बनाये रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध मिलेंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

Cancer Daily Horoscope 28 October 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क:- काम के संबंध में आश्वासन मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटके कार्य परिजनों के सहयोग से पूरे होंगे। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।

Leo Daily Horoscope 28 October 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह:- युवाओं को वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से प्रसंनता होगी। विवादास्पद मामले तूल पकड़ सकते हैं। निजी संबंधों में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

Virgo Daily Horoscope 28 October 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या:- नए सौदे से मुनाफा होगा। अटके काम पूरे होंगे। संबंध सुधारने के लिए पहल करेंगे। जिसे चाहते हैं उसे मन की बात कह देने से नजदीकियां बढ़ेंगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

Libra Daily Horoscope 28 October 2021 आज का तुला राशिफल
तुला:- साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है. कारोबारी विस्तार का मन बनेगा।

 

vishnuji.jpg

Must Read- धन संबंधी सभी दिक्कत दूर कर देता है 10 मिनिट का यह स्तोत्र

Scorpio Daily Horoscope 28 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक:- सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। घरेलू विवाद से तनाव बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

Sagittarius Daily Horoscope 28 October 2021 आज का धनु राशिफल
धनु:- जरुरत से अधिक खर्च ना करे, हालात पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ेगा। बड़ों की सलाह मानें।

Capricorn Daily Horoscope 28 October 2021 आज का मकर राशिफल
मकर:-आकस्मिक यात्रा होगी। खर्च में धन को बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ेंगी। काम की धीमी गति से परेशान रहेंगे। दाम्पत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

Aquarius Daily Horoscope 28 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुंभ:-बुद्धिजीवियों को सफलता मिलेगी। व्यवस्था में सुधार कर लेंगे। करीबी की भावनाओं पर ध्यान दें। बातचीत से उलझे मामले सुलझा लेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Pisces Daily Horoscope 28 October 2021 आज का मीन राशिफल
मीन:-प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। सतर्क रहें, हानि का भय है। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। विरोधी परेशान करेंगे। कामकाज की अधिकता रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो