
आज का राशिफल बृहस्पतिवार 29 फरवरी 2024
Aaj Ka Rashifal 29 February 2024 आज का राशिफल 29 फरवरी यानी लीप ईयर डे पर उज्जैन के ज्योतिषी पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आप जान सकते हैं सभी राशि के लोगों का बृहस्पतिवार का भविष्य।
व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। काम में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप वेतन नहीं मिलने से नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं। विवाद संभव हैं।
आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यकमों में शामिल होंगे। अपने हुनर का लाभ लें, बृहस्पतिवार को आपका नाम होगा। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में बाधाएं आएंगी। समय रहते विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। इसलिए सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।
रूके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय सफलता लिए हुए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।
आय के नए स्रोत बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता मिलेगी। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्ध का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।
आज दिन की शुरुआत में मीन राशि वालों में गुस्सा दिखेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी। कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
Updated on:
29 Feb 2024 11:30 am
Published on:
29 Feb 2024 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
