
आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: Daily Horoscope में आप जान सकते हैं सितारों की चाल का आप पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिष के अनुसार सितारों की यह चाल लव लाइफ से आने वाले पूरे समय के बारे में काफी कुछ इशारा कर देती है, जिसे राशिफल में जानकर आपको सही फैसले लेने में आसानी होती है।
इसीलिए उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम पेश कर रहें आज का राशिफल (Horoscope Today), जिसमें पता चलेगा तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।
तुलाः Tula Rashifal में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि 3 जनवरी को प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रह सकता है। किसी जरूरी कार्य को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। हालांकि आज के दि पुराने विवाद उभर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः आज का वृश्चिक राशिफल बता रहा है कि इस राशि के जातक तीन जनवरी के दिन सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है, राजनीतिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। समय के साथ स्वयं को बदलें तो परिस्थितिया अनुकूल होंगी।
धनुः पं. व्यास का कहना है कि Aaj Ka Rashifal Dhanu बताता है कि आज के दिन आपका आलसी रवैया आपको मौके का लाभ लेने से पीछे छोड़ सकता है। इसलिए आप जो कह रहे हैं, उसे पूरा भी करें। इस राशि के लिए पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के शेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
मकरः इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी वाणी में मधुरता लाने का समय है। आज के दिन आपको कार्य स्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावट आ सकती है। इससे मन खिन्न होगा। वहीं विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय श्रेष्ठ है।
कुंभः Aaj KA Rashifal Kumbh के अनुसार यह पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करने का समय है। 3 जनवरी के दिन लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। कुछ जातकों को आज संतान सुख संभव है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें, आज के दिन आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीनः Meen Horoscope Today के अनुसार आज के दिन जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का योग बन रहा है। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रह सकता है। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
Updated on:
02 Jan 2023 04:05 pm
Published on:
02 Jan 2023 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
