मिथुनः बुध इस राशि के सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं. इसलिए जो लोग नया व्यवसाय करने की सोच रहे हैं उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। बुध धनु राशि में अस्त होने से मां और पत्नी के बीच मनमुटाव कर सकता है।
सिंहः इस राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध हैं। ये भाव धन और लाभ से संबंधित हैं। इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध सिंह राशि के पांचवें भाव में अस्त हो रहे हैं, इसके परिणाम स्वरूप सट्टा, शेयर बाजार आदि से धन कमाने वाले मुश्किल में पड़ सकते हैं।