5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 4 June: रविवार को मिथुन, कर्क, सिंह समेत पांच राशियों को धन लाभ, धनु वालों को आज नौकरी

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 4 जून के अनुसार रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ है, मिथुन कर्क समेत पांच राशियों को धन लाभ हो सकता है तो धनु वालों के लिए नौकरी का योग है। बाकी लोगों का समय कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें यह दैनिक राशिफल (daily rashifal), जिसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 03, 2023

rashifal_today.jpg

आज का राशिफल 2 जून 2023

मेष राशि

आज का राशिफल 4 जून के अनुसार पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रविवार को किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।


वृषभ राशि

आज का राशिफल 4 जून के अनुसार आप को अपनों की राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें, आय बढ़ेगी।


मिथुन राशि

पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। रविवार को कोई यात्रा सम्भव है।


कर्क राशि

पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं, रूका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


सिंहराशि

जो भी करते हैं, लोगों कि परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे, प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। हालांकि विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे।


कन्या राशि

अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी, तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे, शांति से समय व्यतीत करें।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 5 -11 June 2023: वृषभ, कर्क समेत नौ राशियों के लिए शुभ समय की दस्तक, ऐसा रहेगा बाकी का हाल


तुला राशि

आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी, बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा।


वृश्चिक राशि
आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं, मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।


धनु राशि
पं. व्यास के अनुसार व्यावसायिक अटके काम पूरे होंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा, भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है, धन आगमन सम्भव है।


मकर राशि

अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रूकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, मेहनत से काम करें सफलता मिलेगी।


कुंभ राशि

दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण और विभागीय परिवर्तन के योग हैं।


मीन राशि
जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करे, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग