6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिफल 6 सितंबर 2022: आज मंगलवार के दिन इन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

6 September 2022 Horoscope: सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 Sep 2022, 3:51 PM IST

aaj ka rashifal, rashifal 6 september 2022, horoscope today in hindi, dainik rashifal, business horoscope today, daily love rashifal, राशिफल 6 सितंबर 2022, आज का राशिफल, horoscope 6 september 2022, daily horoscope prediction,

राशिफल 6 सितंबर 2022: आज मंगलवार के दिन इन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

Rashifal 5 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि: संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। बातचीत करते समय खुद पर नियंत्रण रखें। मित्रों से मुलाकात संभव है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बात से मन परेशान हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरी में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।

कर्क राशि: आज आपको माता-पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है। बेकार के विवाद में पड़ने से बचें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे लेकिन ज्यादा उत्साहित होने से बचें। खुद पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि: आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पिता के और करीब आएंगे। पढ़ने और पढ़ाने में रुचि बढ़ेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि: मन में आशा निराशा के भाव आते रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज किसी भी बेकार के पछड़े में पड़ने से बचें। भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि: मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते नजर आ रहे हैं। परीक्षा के कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: आज नौकरी के काम से कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके हुए काम आज गति पकड़ेंगे।

मकर राशि: आज मकर राशि वालों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि: मन में प्रसन्नता रहेगी लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। दफ्तर में काम में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

मीन राशि: पाठन के कार्यों में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट पैदा हो सकती है। क्रोध करने से बचें। खान-पान के प्रति रुचि बढ़ेगी नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jivitputrika Vrat 2022: संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए रखा जाता है जीवित्पुत्रिका व्रत, नोट कर लें इसकी तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि