
आज का राशिफल
Horoscope Today 7 January: आज का दिन कुछ राशियों के लिए सामान्य तो कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। हालांकि आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा है, कई राशियों के कारोबारियों को आज लाभ मिल सकता है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष: Aaj Ka Rashifal Mesh में पं. चंदन श्यामनारायण व्यास का कहना है कि मेष राशि के जातकों को शनिवार 7 जनवरी के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आप को सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों के लिए आज के दिन किसी नए व्यापार में निवेश का योग है। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।
वृषभ : पं. व्यास का कहना है कि 7 जनवरी के दिन Vrishabh Rashi के लोगों को अपने संबंधों के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। शनिवार के दिन व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनि देव की आराधना लाभ दायक रहेगी।
मिथुनः Aaj Ka Rashifal Mithun 7 January बता रहा है कि मिथुन राशि वाले नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर आज के दिन फैसला लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। साहित्य पढ़ने में रूचि बढ़ेगी। आपको शनिवार को संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। कारोबार में सोच समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
कर्कः पं. व्यास के अनुसार आज के दिन कर्क राशि वालों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। आपको अपनी संगत बदलने की जरूरत है। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
सिंह : Horoscope Today Singh के अनुसार समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। हालांकि आपको आज के दिन कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
कन्या : Horoscope Today Kanya 7 जनवरी के अनुसार शनिवार के दिन कन्या राशि वालों को खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। इन राशि वालों को संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालय से संबंधित कार्य आज पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
Updated on:
06 Jan 2023 05:35 pm
Published on:
06 Jan 2023 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
