6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल 7 सितंबर 2022: आज बुधवार के दिन इन राशि वाले लोगों को करनी पड़ सकती है भागदौड़, उधार लेने से बचना होगा

7 September 2022 Horoscope: आज कुंभ राशि वाले अपनी जरूरत के हिसाब से ही खर्चा करें। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। तो आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal, rashifal today, rashifal 7 september 2022, horoscope 7 september 2022, dainik rashifal, today love rashifal, business horoscope today, money and career horoscope, राशिफल 7 सितंबर 2022, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल,

राशिफल 7 सितंबर 2022: आज बुधवार के दिन इन राशि वाले लोगों को करनी पड़ सकती है भागदौड़, उधार लेने से बचना होगा

Rashifal 7 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि: आज के दिन मेष राशि वालों की किसी से भी कर्ज ना लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा।

वृष राशि: रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आज का दिन भाग-दौड़ भरा रहेगा। आज आपकी निर्णय क्षमता का लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि: फिजूलखर्ची से बचें। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक कोई आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। संतान के प्रति विश्वास मजबूत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपनी सुख-सुविधाओं के लिए धन खर्च करेंगे।

सिंह राशि: मानसिक अशांति के कारण आज काम में मन नहीं लगेगा। माता-पिता के सहयोग से राहत मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नेत्रों से जुड़ी किसी परेशानी में आराम मिल सकता है।

कन्या राशि: आज मन में किसी बात का भय नहीं रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। बेकार के खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि: संपत्ति लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपने गुरु के प्रति संपूर्ण श्रद्धा भाव रखें। नए कार्यों में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।

वृश्चिक राशि: आज मन किसी बात से परेशान रह सकता है। लंबे समय से किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो आज राहत मिलने की पूर्ण संभावना है। व्यापार वृद्धि के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

धनु राशि: आज धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खान-पान के प्रति सावधान रहें।

मकर राशि: व्यवसाय से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आज किसी नए काम में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। ऐसे खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कुंभ राशि: आज कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्चा करें। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। शाम तक कहीं पास की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि: संतान से जुड़ी समस्या का हल मिल जाएगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रात्रि में परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका खुशमिजाज बर्ताव संबंधों में मधुरता ला सकता है।

यह भी पढ़ें: