12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 8 June: मेष, कर्क समेत 3 राशियों को शनिवार को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें किसे मिलेगा आज शनि का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal 8 June 2024: दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि 8 जून 2024 को मेष कर्क समेत 3 राशियों को शनि का आशीर्वाद मिलेगा। इन्हें आज धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भविष्य (today horoscope)

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 8 June 2024

आज का राशिफल शनिवार 8 जून 2024

आज का राशिफल मेष राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

शनिवार 8 जून को मेष राशि वालों को सफेद वस्तु का दान करना चाहिए। आज के दिन धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

आज का राशिफल मिथुन राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

शनिवार को दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें, अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Ganesh Chalisa: गणेश पूजा पूरी करने के लिए जरूर पढ़ें गणेश चालीसा, मिलता है गजानन का आशीर्वाद

आज का राशिफल कर्क राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

शनिवार को कर्क राशि वालों को अपने कपड़े रहन सहन के साथ आपको व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए। कई लोग आप से नाराज हैं, रूका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश और नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

आज का राशिफल कन्या राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें, धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा और भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ेंःSaptahik Rashifal (9 June to 15 June): तुला, धनु समेत 5 राशियों के लोगों को नए सप्ताह में तरक्की और छप्परफाड़ पैसा, साप्ताहिक राशिफल में सभी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल तुला राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें, नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें वर्ना मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

आज का राशिफल धनु राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव है, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म कार्य को दें।

ये भी पढ़ेंः Vinayak Chaturthi: ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी पर व्रत और इन मंत्रों के जाप से होती है उन्नति, पढ़ें कब है गणेश पूजा

आज का राशिफल मकर राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके, उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पित करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

आज का राशिफल मीन राशि 8 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।