2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 8 मई 2020: आज सिंह राशि वालों के लिए निवेश शुभ रहेगा

Rashifal 8 मई 2020: आज सिंह राशि वालों के लिए निवेश शुभ रहेगा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 08, 2020

Rashifal 8 मई 2020:  आज सिंह राशि वालों के लिए निवेश शुभ रहेगा

,,

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व चिंता हावी रहेगी। संत दर्शन मिलेगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज कल आप बहूत ज्यादा बोलने लग गए है। किस के सामने क्या बोलना है। कैसे बोलना हैं, सीखें। व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपने चतुर्य से अपने काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेगी। फालतू खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जो काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं, उतना ही विलंभ होगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। निवेश शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आप की कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख संभव। परिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: संकुचित विचार धारा आप को पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें। जमानत के कार्य न करें, लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही हैं, आप व्यर्थ चिंता छोड़े और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: दिन आलस भरा रहेगा, जो सोचा था वैसा नहीं होने से चिंता बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा महत्वपूर्ण कार्य निरस्त होंगे। पेट से संबधित रोग उभर सकते हैं, सतर्क रहें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: समय का इंतजार करें, जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।