8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 1 अप्रैल 2020: आज इन 4 राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ, जानें अपना राशिफल

Rashifal 1 अप्रैल 2020: आज इन 4 राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ, जानें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 01, 2020

Rashifal 1 अप्रैल 2020:  आज इन 4 राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ, जानें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें, कानूनी विवाद निपटेंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़े। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का नेवेध्यय लगाएं और कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे