4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal: विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ, मिलेगी अपार सफलता

Aaj ka Rashifal: विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ, मिलेगी अपार सफलता

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 14, 2019

aaj ka rashifal

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आज किसी सफेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें, अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपने कपड़े रहन सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे, लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखे।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आपकी उन्नती होगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।