30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 21 मार्च 2020: जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, वाणी पर संयम रखें

Rashifal 21 मार्च 2020: जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, वाणी पर संयम रखें

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Mar 21, 2020

 Rashifal 21 मार्च 2020: जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, वाणी पर संयम रखें

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे, दिन मध्यम है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, यात्रा के योग टालें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: सोचते कुछ हैं और होता कुछ और है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे, खर्च बढ़ेंगे।