30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel War: ईरान से अमेरिका की क्या हुई बातचीत? डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी किया बड़ा बयान

ईरान और US-इजरायल के बीच शुरू हुई जंग को एक महीने का समय बीत चुका है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिका ने वैश्विक तेल मार्केट को लेकर बड़ा दावा किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 30, 2026

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (ANI)

Iran and the US-Israel War: ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुई जंग को एक महीने का समय बीत चुका है। ईरान और US-इजरायल संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव (Middle East Tensions) चरम पर है और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट (Global Energy Crisis) पैदा हो गया है। फिलहाल, इस जंग के खत्म होने की संभावना नहीं दिख रही है। इस तनावपूर्ण माहौल में अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) और वैश्विक तेल बाजार (Global Oil Market) को लेकर बड़ा दावा किया है।

ग्लोबल तेल मार्केट पर अमेरिका का बड़ा दावा

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच शुरू हुई जंग को एक महीना पूरा हो चुका है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई जारी है। ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव (Tensions in Middle East) चरम पर है। इस तनाव के बीच अमेरिका ने ग्लोबल तेल मार्केट को लेकर बड़ा दावा किया है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ग्लोबल ऑयल मार्केट में फिलहाल पर्याप्त सप्लाई उपलब्ध है।

होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण करेगा अमेरिका

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से अब पहले से ज्यादा जहाज गुजर रहे हैं। स्कॉट बेसेंट ने आश्वासन दिया कि समय के साथ अमेरिका इस अहम समुद्री रास्ते पर फिर से पूरा नियंत्रण हासिल कर लेगा। होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण होने पर जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अमेरिका अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट मुहैया कराएगा। इसके अतरिक्त जहाजों की सुरक्षा के लिए अमेरिका कई देशों के साथ मिलकर मल्टीनेशनल एस्कॉर्ट सिस्टम विकसित करेगा, ताकि समुद्री रास्तों पर फ्री नेविगेशन सुनिश्चित हो सके।

मिस्र के राष्ट्रपति ने ट्रंप से की युद्ध खत्म करने की अपील

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान-इजरायल युद्ध रोकने की अपील की है। मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप ऐसे नेता हैं, जो इस संघर्ष को रोक सकते हैं। काहिरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में मिस्र के राष्ट्रपति ने यह बयान दिया है। अब्देल फतह अल-सीसी ने कहा- मैं मानवता और शांति चाहने वालों की ओर से आपसे (डोनाल्ड ट्रंप) अपील करता हूं। आप शांति के पक्षधर हैं, कृपया इस युद्ध को रोकने में मदद करें। आप ऐसा करने में सक्षम हैं।