30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से छुटकारा पाने के लिए 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की मांगी मनौती, हुई पूरी

Basti News: बस्ती में पत्नी से छुटकारा पाने के लिए एक युवक ने देवी माता से मन्नत मांगी कि उसकी मन्नत पूरी हो गई तो वह 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करेगा और उसने ऐसा किया भी।

2 min read
Google source verification
दंडवत यात्रा करते योगेश, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Basti News: बस्ती में पत्नी से छुटकारा पाने के लिए एक युवक ने देवी मां से मन्नत मांगी। अपनी मन्नत में उसने मांगा कि यदि उसकी पत्नी से उसका छुटकारा हो जाता है तो 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करेगा। इस संबंध में अदालत में तलाक के लिए वाद दाखिल किया था, जिसमें सुनवाई के बाद लड़के की मन्नत पूरी हुई और अदालत ने तलाक की अर्जी पर लड़के के पक्ष में फैसला दिया। अदालत का फैसला आने के बाद युवक और उसके घर वालों ने राहत की सांस ली। युवक खुशी से झूम उठा और 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की। इस दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी दी गई थी। बड़ी संख्या में शुभचिंतक और परिवार के सदस्य भी साथ चल रहे थे। मामला नरखोरिया गांव का है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

4 साल की शादी में युवक और उसके घरवाले हुए परेशान

उत्तर प्रदेश के बस्ती के नारखोरिया गांव के निवासी योगेश की शादी 2022 में हुई थी। 4 साल की शादी के कार्यकाल में रिश्तों में खटास आ गई। पति-पत्नी के बीच तनाव बना रहा। इस दौरान रिश्ते को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिससे परेशान होकर अदालत में तलाक के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया।

9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा का लिया संकल्प

योगेश ने देवी मां से मन्नत मांगी, जिसमें उसने 9 किलोमीटर दूर स्थित मां बेडवा मंदिर तक दंडवत आने का संकल्प लिया। अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुना, जिसके बाद योगेश को राहत मिली और अदालत ने दोनों के बीच तलाक को मंजूरी दे दी। अदालत से निर्णय आने के बाद योगेश और उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। योगेश अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया था कि उसका जीना दुश्वार हो गया था।

योगेश ने आपबीती सुनाई

दंडवत यात्रा के संबंध में योगेश ने बताया कि अपनी पत्नी से बहुत परेशान हो गया था। वह बहुत तंग करती थी। जिससे पिंड छुड़ाने के लिए उसने मन्नत मांगी थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगेश ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही उसे परेशान कर रही थी। ‌अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसने मन्नत मांगी थी जो पूरी हो गई। इसलिए उसने 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की है।