राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को मिल सकते हैं नए प्रस्ताव, पढ़ें आज का राशिफल

आप सोच रहे हैं कि 2 जनवरी सोमवार आपका कैसा बीतेगा तो आपके इस सवाल का जवाब हम लाए हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में, उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम बता रहे हैं कि आज के दिन किसको कहां से मिलेगी खुशखबरी।

2 min read
Jan 01, 2023
rashifal today Kark

Aaj Ka Rashifal: पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है 2 जनवरी 2023 सोमवार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी ला रहा है तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी, Horoscope Today में जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों का क्या है भविष्य।

मेषः पं. व्यास के मुताबिक दो जनवरी को मेष राशि के जातक को करियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे, भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।


वृषभः आज के दिन वृषभ राशि के जातक को कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेने की जरूरत है, इसके बाद ही उसको लेकर कोई निर्णय करे। इस राशि के जातक को आज संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।


मिथुनः सोमवार के दिन मिथुन राशि के जातक के लिए यश कीर्ति में वृद्धि का योग बन रहा है, लेकिन शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। व्यवसाय में लाभ संभव है, संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती हैं, मित्रों के साथ समय व्यतीत होने की संभावना है।


कर्क (Rashifal Today Kark): कर्क राशि के जातक के लिए समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। आज के दिन आप तनाव से मुक्त रहेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।


सिंहः आज का राशिफल कहता है कि सिंह राशि के जातक का जीवन साथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें, समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, भवन निर्माण को ले कर उत्साहित होंगे। आज कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।


कन्याः Horoscope Today Kanya में पं. व्यास बता रहे हैं कि आज के दिन कन्या राशि के जातक पर आकस्मिक खर्च आने की आशंका है। सितारे ऐसा योग बना रहे हैं कि कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश हो सकता है।

Updated on:
01 Jan 2023 04:58 pm
Published on:
01 Jan 2023 04:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर