
Aaj Ka Rashifal: Aaj Ka Rashifal In Hindi 13 April 2021
आज साल 2021 में अप्रैल की 13 तारीख को मंगलवार Tuesday का दिन है। ज्योतिष Astrology में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। शरीर में यह रक्त व जोश तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं।
इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव स्वयं हनुमान जी Hanuman ji हैं। वहीं पराक्रम का कारक होने के कारण इस दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।
आज का राशिफल : Today Horoscope - 13 April 2021 rashifal,Tuesday...
आज का 13 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मकान बदलने से लाभ होगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। कार्य में बाधा संभव है। कुछ जगह झुकना लाभप्रद रहेगा। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी।
आज का 13 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने कॅरियर को लेकर ईमानदार रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान रहेगी।
आज का 13 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
आज का 13 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अपने हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। आपसी विवाद न करें। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है।माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
आज का 13 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि के बीच सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।
आज का 13 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव, शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनकर उस पर फैसला लें।
आज का 13 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें। यात्रा लाभकारी रहेगी।आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।
आज का 13 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
प्रोफेशन में परिवर्तन की कोशिशों के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।
आज का 13 April 2021 धनुराशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे।घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता के बीच बकाया वसूली होगी। अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी जो यात्रा लाभकारी रहेगी।
आज का 13 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। नई योजना को शुरु करने की कोशिश करें। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।
आज का 13 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन महत्वपूर्ण है।निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव हे।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विवाद न करें।
आज का 13 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा।वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा। विवाद से बचें।
Published on:
12 Apr 2021 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
