12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल : बुधवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि...

3 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 21 October2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 21 October2020

आज साल 2020 की तारीख 21 अक्टूबर को बुधवार wednesday का दिन है। बुध को ज्योतिष में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में यह बुद्धि कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव प्रथम पूज्य श्री गणेश जी हैं।

आज का विशेष : Today's Special 21 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि ( 09:07 AM तक फिर षष्ठी) व दिन बुधवार ( 21 October 2020, wednesday ) का है। इस दिन मूल नक्षत्र ( 01:13 AM, अक्टूबर 22 तक फिर पूर्वाषाढ़ा ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 का पांचवा दिन है।

21 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : -
: अमृत काल : 07:05 PM से 08:37 PM तक
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : 05:59 AM से 01:13 AM, अक्टूबर 22

21 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 15:53:43 से 16:39:25 तक
: राहुकाल - 11:42:24 से 13:08:05 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 21 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

MUST READ : ललिता पंचमी व्रत 2020 - आज ऐसे मिलता है संपत्ति, योग, संतान के अलावा मिलता है विशेष आशीर्वाद

IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/dharma-karma/lalita-panchami-2020-21-october-2020-vrat-puja-vidhi-of-goddess

आज का राशिफल : Today Rashifal - 21 October 2020, wednesday...

1. मेष राशि -
संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। लेकिन, अपने कॅरियर को गंभरीता से लेते हुए, सम्भल जाएं, अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं। थकान होगी।

2. वृषभ राशि -
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

3. मिथुन राशि -
अपने हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। लेकिन,माता पिता को अस्वस्थता की संभावना के बीच किसी से विवाद न करें।

4. कर्क राशि -
कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। लेकिन, कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद की संभावना के बीच आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

5. सिंह राशि -
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव हे। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। किसी बड़े बुजूर्ग की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

6. कन्या राशि -
आज किसी से भी विवाद न करें और न ही अपने अधिकारो का गलत प्रयोग करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

7. तुला राशि -
प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से परेशान रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी रहेंगे। जोखिम न उठाएं।

8. वृश्चिक राशि -
अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा के दौरान प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

9. धनु राशि -
पिता की सलाह के चलते कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। लेकिन, परिवार में पूछ परख कम होगी।

10. मकर राशि -
आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। लेकिन नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करते हुए विवाद से बचें। किसी देव स्थान का भ्रमण की संभावना के बीच धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। दुर्घटनादि से बचें।

11. कुम्भ राशि -
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

12. मीन राशि -
आपको किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।