20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 23 March 2021 : श्री हनुमान की कृपा से कटेंगे इन 7 राशिवालों के संकट, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार

आज नवमी तिथि 10:07 AM तक उसके बाद दशमी...

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 23 March 2021

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 23 March 2021

आज साल 2021 की 23 मार्च की तारीख को मंगलवार Tuesday का दिन है। ज्योतिष में मेंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति भी कहते हैं। मंगल शरीर में रक्त व सिर के कारक माने गए हैं।

जबकि कुंडली में इन्हें पराक्रम का कारक माना गया हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन की कारक देव स्वयं श्री हनुमान हैं। वहीं शक्ति का कारक होने के कारण इस दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 23 March 2021,Tuesday...

1. मेष राशि :-
कारोबारी लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे लेकिन, निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव व्यथित करेंगे।

2. वृषभ राशि :-
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

3. मिथुन राशि :-
आज का दिन शुभ नहीं है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। हानि होगी।

4. कर्क राशि :-
कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

5. सिंह राशि :-
कार्य सिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। जोखिम न लें।

6. कन्या राशि :-
रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। लेकिन, अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

7. तुला राशि :-
कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि :-
कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि :-
कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करें।सब्र का फल मीठा होता हे।अस्वस्थता रह सकती है।

10. मकर राशि :-
कार्यों में गति के बीच आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। आर्थिक लाभ होगा।

11. कुम्भ राशि :-
लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। तनाव और पीड़ा सम्भव है। पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।

12. मीन राशि :-
यात्रा लाभकारी रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है।