20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल 21-27 जून 2026: गजलक्ष्मी योग से 3 राशियों के लिए आर्थिक लाभ के योग, करियर और कारोबार में मिल सकते हैं बड़े मौके

Saptahik Rashifal 21 to 27 June 2026: साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 में गजलक्ष्मी योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ प्रभाव रहेगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, धन, व्यापार, प्रेम और पारिवारिक जीवन का साप्ताहिक भविष्यफल।

4 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास

Jun 20, 2026

Weekly Horoscope 21-27 June 2026

Weekly Horoscope 21 to 27 June 202 :साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 में गजलक्ष्मी योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ प्रभाव रहेगा... (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Horoscope 21 to 27 June 2026: साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 के अनुसार यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। कर्क राशि में शुक्र, बुध और गुरु की विशेष स्थिति के कारण गजलक्ष्मी योग (Gajalakshmi Yoga) और लक्ष्मी नारायण राजयोग (Lakshmi Narayan Rajyoga) का प्रभाव देखने को मिलेगा। इन शुभ ग्रह संयोगों का असर विभिन्न राशियों के करियर, कारोबार, धन, निवेश, शिक्षा और प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। वृषभ, मिथुन, सिंह सहित कुछ राशियों को विशेष आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि मेष और कन्या राशि के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास से जानिए मेष से कन्या राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल।

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। करियर अथवा कारोबार में आपकी थोड़ी-सी भी लापरवाही भविष्य में बड़ी दिक्कत का कारण बन सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से तालमेल बिठाकर चलना चाहिए तथा किसी भी काम को कल पर टालने से बचना चाहिए।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको मेहनत के मुकाबले कम सफलता एवं लाभ मिलने की शिकायत बनी रह सकती है। इस दौरान आपका अधिकांश समय बेवजह के कार्यों में ही बीतेगा। सप्ताह के मध्य में आपको जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय अपने वरिष्ठों और शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय वित्तीय संकटों से घिरा रह सकता है। इस दौरान आपको धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

प्रेम संबंध अथवा दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर की अपेक्षाओं और भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान उपासना करें।

साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि

वृष राशि के जातक इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार की प्रगति को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यह यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली सिद्ध होगी। इस दौरान आप विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।

सप्ताह के मध्य में आर्थिक दृष्टि से स्थितियाँ बेहतर रहेंगी। इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और मनचाहा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा।

इस सप्ताह आप अपने विवेक एवं साहस से विरोधियों को परास्त कर पाने में सफल रहेंगे। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त से लाभ होने की संभावना है। घरेलू महिलाओं की ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और वे अधिकतर समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में देवदर्शन अथवा तीर्थ यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्रीसूक्त का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपने जीवन में जिन अवसरों को पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, इस सप्ताह उन्हें उनकी प्राप्ति हो सकती है। यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह फलदायी सिद्ध हो सकता है। घर और बाहर दोनों ही जगह आपके कामकाज और निर्णयों की सराहना होगी। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करते हुए उच्च पद एवं मान-सम्मान अर्जित करेंगे।

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत शुभ रहेगा। आपके पराक्रम और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय कुछ अधिक व्यस्तता लिए रह सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

व्यापारिक लाभ की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा और अध्ययन में एकाग्रता बनी रहेगी। परीक्षा या प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलेगी।

प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। इस सप्ताह किसी वरिष्ठ पारिवारिक सदस्य का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की संभावना भी बन रही है।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर आवश्यकता से अधिक खर्च कर सकते हैं। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा, फिर भी किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाज़ी में लेने से बचना चाहिए।

व्यवसायिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं, लेकिन अत्यधिक खर्च के चलते वित्तीय संतुलन बिगड़ सकता है। यदि आप विदेश में कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, तो अभी कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अनुकूल रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान कार्यभार बढ़ सकता है। सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग में धैर्य बनाए रखें और लव पार्टनर की निजता का सम्मान करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।
उपाय: शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से हो सकती है, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है, तो उसमें राहत मिल सकती है।

सरकारी या प्रशासनिक मामलों में भी सफलता के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कुछ बड़े प्रयोग सफल हो सकते हैं। सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सप्ताह का पूर्वार्ध निवेश के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

इस दौरान आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध कार्यों में सफलता और पारिवारिक सौहार्द लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा कार्य विशेष में सफलता की बजाय असफलता और फायदे की जगह बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी काम में शॉर्टकट लेने अथवा नियमों का उल्लंघन करने से बचें।

यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं तो आंख मूंदकर दूसरों पर विश्वास न करें तथा कागजी काम समय पर निबटाएं। विशेष रूप से सरकारी कार्य को समय पर सही तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।

इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में अपनी योजनाओं का खुलासा अथवा सीक्रेट दूसरों के साथ न करें, अन्यथा वे उसका अनुचित लाभ उठा सकते हैं। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। उनमें आलस्य की अधिकता बनी रह सकती है।

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आपकी एक छोटी सी गलती अथवा गलत व्यवहार के कारण वर्षों से चले आ रहे संबंधों में दरार पड़ सकती है। लव अथवा मैरिड लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए गलतफहमियों से बचें।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।