18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka rashifal : बुधवार 24 जनवरी 2018 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

Aaj ka rashifal : बुधवार 24 जनवरी 2018 , बुधवार का राशिफल- आज आपके जीवन मेें क्या - क्या परिवर्तन हो सकता है, तो जानिए क्या कहता है आज आपका का राशिफल

2 min read
Google source verification
Today horoscope

बुधवार 24 जनवरी 2018 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन मेें क्या - क्या परिवर्तन हो सकता है, तो जानिए क्या कहता है आज आपका का राशिफल।

मेष- मन लगा कर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी।

वृषभ- कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आपको महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मिथुन- आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा।

कर्क- आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आप के लिए शुभ रहेंंगे। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज तेल पोहा और किराना व्यापारियो के लिए समय उतार - चढ़ाव वाला हे।

सिंह- दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें।

कन्या- आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

तुला- वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्य स्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

वृश्चिक- आज आपके प्रयासोंं से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

धनु- काम करने के तरीकों को बदले भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मकर- आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी संयम रखें। यात्रा सम्भव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

कुम्भ- मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाब होगी।

मीन- धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग