
आज का राशिफल
भोपाल. आज के जमाने में आने वाले वक्त में क्या हो सकता है, यह जानने की उत्सुकता सबमें रहती है और कुछ पहले इशारे मिल जाएं तो व्यक्ति मुसीबतों को कम करने का उपाय खोज सकता है। इसलिए उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम पेश कर रहे हैं आज का राशिफल (Horoscope Today) जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।
मेष : पं. व्यास का कहना है कि 21 दिसंबर का दिन मेष राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को आज के दिन समय रहते जरूरी कार्य पूरे करने की कोशिश करनी चाहिए वर्ना दुष्प्रभाव हो सकता है। इस दिन धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। इसी के साथ किसी काम में आ रही राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले सोचना जरूरी है।
वृषभ: इस राशि के लोगों के लिए बुधवार भारी है। हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। अपने राज दूसरों को बताने से बचें, वर्ना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस दिन पुराना रोग भी उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज के दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है. इसलिए जोखिम उठाने से बचें।
मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला है। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होने की संभावना बन रही है, जिससे गृहस्थ सुख भी मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होने की उम्मीद है। लेकिन अज्ञात भय से चिंता बनी रहेगी, व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
कर्क : 21 दिसंबर के दिन मन अनुकूल काम न होने से कर्क राशि के जातकों की परेशानी बढ़ सकती है। आज के दिन आपके तनाव और चिंता में वृद्धि होने की आशंका है। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा का योग बन रहा है, भवन बदलने के योग भी बन रहे हैं।
सिंह: आज का राशिफल कहता है कि सिंह राशि के लोगों के काम में जो लोग अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद प्रशंसक बन जाएंगे। आज के दिन स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आपके द्वारा किए जा रहे बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश और यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
कन्या : इस राशि के जातक के लिए बुधवार 21 दिसंबर को अपने विवेक से काम करने की जरूरत है, इससे रूके काम पूरे होंगे। सितारे आर्थिक पक्ष मजबूत होने की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन शारीरिक पीड़ा की भी आशंका है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।
Updated on:
20 Dec 2022 01:48 pm
Published on:
20 Dec 2022 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
