21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal: इनके बनेंगे काम, पढ़िए आज का राशिफल

मंगलवार आपका मंगलमय है, या इस दिन सामने आएगी परेशानी, समय से पहले जानिए आज का राशिफल में(Aaj Ka Rashifal)। इस दैनिक राशिफल (Daily Horoscope ) को हम पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 20, 2023

aajkarashifal.jpg

Daily Horoscope

मेष : आज का राशिफल 21 मार्च के अनुसार मंगलवार को मेष राशि के जातकों की परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।


वृषभ : आज का राशिफल 21 मार्च के अनुसार आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।


मिथुन : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हो। शांत रहें। पं. व्यास का कहना है कि व्यय वृद्धि से तनाव हो सकता है। अकारण झंझट से दूर रहें। चोट और दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।


कर्क : आज का राशिफल के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार के दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। इस दिन नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।


सिंह : सिंह राशिफल के अनुसार अपनी संगत बदलें तो आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, लाभ होगा।


कन्या: कन्या राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक की दिन की शुरुआत में काम रूक रूक कर होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Chaitra Navratri 2023: बुधवार से शुरू हो रही नवरात्रि, जानिए कौन हैं माता के नौ स्वरूप, प्रिय भोग और फूल


तुला : पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

वृश्चिक : आज के दिन जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।


धनु : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो । आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं, अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


मकरः पं. व्यास के अनुसार दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में होने वाले समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।


कुम्भः मंगलवार को कुंभ राशि के जातक को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।