
Aaj Ka Singh Rashifal 5 May 2025
Aaj Ka Singh Rashifal 5 May : सिंह राशि वालों के लिए 5 मई का दिन थोड़ा सतर्कता से भरा हो सकता है। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव बन सकता है। ऐसे में आपको बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लें।
आज संयम और धैर्य ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। आज का शुभ समय शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक का रहेगा। अगर आप कोई खास काम इस दौरान करते हैं तो सफलता की संभावना ज्यादा होगी। मेहरून रंग आज आपके लिए लकी रहेगा।
आज के दिन आपके करियर को लेकर कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। आप जिस दिशा में अभी तक सोच भी नहीं रहे थे वहीं से कोई अवसर आपके सामने आ सकता है। शुरुआत में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है, लेकिन यह बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छे साबित होंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए अनुकूल है। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास से आपको नए मौके मिल सकते हैं।
आज के दिन पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी भी चर्चा से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। सितारे संकेत दे रहे हैं कि ऐसे मामलों को उठाने से पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं। धैर्य रखें और समय का इंतजार कीजिए। आने वाले समय में स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। परिवार के साथ ही आपके घर में तरक्की के सारे द्वार खुलेंगे।
अगर आप लम्बी दूरी के रिश्ते में हैं तो आज कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आपके पार्टनर आपसे मिलने आ सकते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत करने का यह अच्छा मौका है। अपने मन की बातें खुलकर शेयर करें और साथ में अच्छा समय बिताएं।
आज आपको सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। यह मानसिक तनाव या फिर काम के अधिक बोझ की वजह से हो सकता है। अगर आप स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताते हैं तो अपनी आंखों को आराम जरूर दें। शरीर को भी आराम देना जरूरी है वरना थकावट और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
Published on:
04 May 2025 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
