
Aaj Ka Tarot Rashifal 9 March 2025
Today Tarot Horoscope 9 March 2025 : टैरो रीडर नीतिका शर्मा रविवार के टैरो कार्ड्स में बता रही हैं क़ि 5 राशि (मेष, मिथुन , कर्क , कुंभ, मकर ) के लोगों की किस्मत खुलने वाली है। वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्यार, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए पढ़ें 9 मार्च 2025 का टैरो राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहे हैं टैरो कार्ड्स।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। हालांकि, यह दिन उनके लिए सुखद अनुभव लेकर आएगा। उन्हें कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यदि वे आज यात्रा करते हैं, तो इससे उन्हें मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता सताने वाली हैं। आपको सलाह है कि व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। साथ ही अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के कुछ जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, उन्हें अपने मित्रों और परिजनों के बदले हुए व्यवहार का अनुभव करना पड़ सकता है। इस दौरान उनकी आध्यात्मिकता बढ़ेगी और धर्म के प्रति आस्था और गहरी होगी।
कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है की नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज किसी भी कार्य को करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करना आवश्यक है। साथ ही, उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। खानपान की आदतों को नियंत्रित रखना भी उनके लिए लाभदायक रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोग किसी नई योजना को लेकर आज विचारमग्न रहने वाले हैं। साथ ही आज आपको लोगो से कई तरह की आलोचनाएं सुनने को मिलेंगी। इतना ही नहीं आपका शुभचिंतक के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों को अपने जीवन में अधिक व्यावहारिक रवैया अपनाने की आवश्यकता है। आज आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बेहद प्रेरित और उत्साही महसूस करेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में रचनात्मक सुर्खियां बढ़ोरेंगे। साथ ही आप अपने परिवार के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। साथ ही आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र मे मिली प्रगति से काफी संतुष्ट रहेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कार्यस्थल का माहौल बेहद अनुकूल रहेगा। हालांकि, उन्हें नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है। साथ ही, परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लेने की सलाह दी जाती है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। आपको सलाह है कि अपने संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।
Updated on:
09 Mar 2025 09:37 am
Published on:
08 Mar 2025 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
