3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ank Jyotish 24 September to 30 September: आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, बर्थ डेट से जानिए

बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 23, 2023

weekly_numerology.jpg

साप्ताहिक अंक राशिफल 24 सितंबर से 30 सितंबर 2023

Ank Jyotish किसी महीने की किसी तारीख को जन्मे व्यक्ति की बर्थ डेट का इकाई में मान उसका मूलांक कहलाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और यह संबंधित बर्थ डेट वाले जातकों पर असर डालता है और ग्रह का दूसरे ग्रह से संबंध भी प्रभाव डालता। इसीलिए बर्थ डेट से व्यक्ति के भाग्य, व्यक्तित्व, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन आदि का अनुमान लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति का जन्म 29 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 29 = 2+9=11=1+1=2 हुआ और इसका ग्रह चंद्रमा हुआ, जिससे दो मूलांक वाले लोगों पर चंद्रमा का असर रहेगा तो आइये बर्थ डेट के आधार पर जानते हैं मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के लोगों का अगले सात दिन का भविष्य..

मूलांक 1 की भविष्यवाणी
साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यवाणी के अनुसार यह सप्ताह मूलांक 1 के लोगों के लिए सभी पारिवारिक विवादों या झगड़ों पर पूर्ण विराम लगाने का अवसर ला सकता है। इसके अलावा 24 से 30 सितंबर के बीच आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत करने का मौका मिलेगा। हालांकि इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं जो आपके लिए मुश्किल बढ़ाएगी। वहीं आर्थिक रूप से जन्म तिथि के अनुसार आपका साप्ताहिक पूर्वानुमान एक निवेश की ओर संकेत करता है जो आपको दीर्घकालिक रिटर्न दिला सकता है।

मूलांक 2 की भविष्यवाणी
साप्ताहिक अंक राशिफल 24 से 30 सितंबर के अनुसार मूलांक 2 के लोग इस सप्ताह अपने भावनात्मक पहलुओं पर संतुलन बनाएं। यदि अतीत में कोई दुख हुआ है तो यह सप्ताह उन चीजों को दूर करने का अवसर लेकर आया है जो आपको परेशान करती हैं। इसी के साथ इस सप्ताह आपको अहसास होगा कि आपके आस-पास के लोग आपको समझने में सक्षम नहीं हैं और सबसे खराब स्थिति की कल्पना कर रहे हैं। इन सब से प्रभावित होने की बजाय, अपने आत्मविश्वास पर काम करने का प्रयास करें और उन चीजों को छोड़ दें जो केवल आपकी मानसिक शांति पर प्रभाव डालती है।


मूलांक 3 की भविष्यवाणी
मूलांक 3 राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आपमें से कुछ लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित प्रस्ताव या अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सही अवसर मिलने के बाद भी आप धैर्य और शांति का साथ न छोड़ें। इस मूलांक के स्टूडेंट्स के लिए आने वाला सप्ताह बेहद भाग्यशाली है। यदि इस सप्ताह कोई परीक्षा निर्धारित है, तो इस बात की संभावना है कि आप अपेक्षा से अधिक अंक प्राप्त करें। हालांकि प्रेम संबंध उतार चढ़ाव भरे रहेंगे।

मूलांक 4 की भविष्यवाणी
साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार मूलांक 4 के जातक के लिए आने वाले सात दिन उतार-चढ़ाव भरे रह सकते हैं। अंक राशिफल का संकेत है कि यदि आप अपने लिए स्टैंड लेंगे तो चोट या शोषण से बचेंगे। इस सप्ताह की ऊर्जा आपको अपने लक्ष्यों की ओर कड़ी मेहनत करने के लिए मार्गदर्शन करेगी। भविष्य में निराश होने से खुद को बचाएंगे। वहीं मूलांक 4 के लोग विवाह प्रस्ताव की तलाश में हैं तो आपके लिए अनुकूल समय नहीं है। आपको अभी इंतजार करना चाहिए।

मूलांक 5 की भविष्यवाणी
साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार मूलांक 5 के लोगों के लिए आने वाले सात दिन ऊर्जा वृद्धि और तरक्की वाले रहेंगे। इन मूलांक के लोगों को कार्यस्थल पर उल्लेखनीय वृद्धि का अवसर मिलेगा। अगले सात दिन व्यवसाय में महत्वपूर्ण लाभ आपको आपके लक्ष्यों के करीब ले आएंगे। इसी के साथ यह सप्ताह आपको कार या संपत्ति जैसी विलासितापूर्ण चीजों में निवेश करने का अवसर देगा। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

ये भी पढ़ेंः today horoscope 24 september: मेष राशि के नेता विरोधियों के छुड़ा देंगे छक्के, समय हुआ मेहरबान

ये भी पढ़ेंः Masik Kark Rashifal October: कर्क राशि पर मंगल भारी, तीस दिन तक लाल ग्रह की अंगुलियों पर नाचेगा परिवार

मूलांक 6 की भविष्यवाणी
साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार मूलांक 6 के लोगों के लिए कल से सात दिन उतार-चढ़ाव वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह किसी करीबी दोस्त से विश्वासघात, वित्तीय नुकसान या चोरी के संकेत भी मिल रहे है। लेकिन आपको यह समझने की आवश्यकता है कि इस सप्ताह आपके सामने जो भी परिस्थितियां आएंगी, वे पिछले कार्यों का परिणाम होंगी। कुल मिलाकर आप अच्छे कार्य करिये ताकि किसी नुकसान से बच सकें।

मूलांक 7 की भविष्यवाणी
साप्ताहिक अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 के लिए एकमात्र क्षेत्र जो 24 सितंबर से 30 सितंबर तक आपका ध्यान चाहता है वह है आपका संचार कौशल है। क्योंकि सितारों का ऐसा संकेत है कि अगले सात दिन आप दूसरों के सामने अपनी बात साबित करने के लिए अपनी सीमाएं लांघ सकते हैं। इसलिए समस्याओं से बचने के लिए अपने संचार कौशल में सुधार लाएं, अधिक शांतिपूर्ण रहें। इसके अलावा किसी चीज के प्रति जुनूनी होना इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम नहीं देगा।

मूलांक 8 की भविष्यवाणी
मूलांक 8 की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाला सप्ताह आपके सभी सपनों को पूरा करने का अवसर लेकर आएगा। यदि आप इस सप्ताह लंबे समय से किसी चीज को पाने की योजना बना रहे हैं, तो भाग्य साथ देगा। लेकिन साप्ताहिक अंक राशिफल से पता चलता है कि उन लोगों का भाग्य चमक रहा है जो अपने पूर्व साथी के साथ वापस आने की उम्मीद में जी रहे हैं। इस सप्ताह इस बात की पूरी संभावना है कि आप अपनी लव लाइफ में जो चाहते हैं वह आपको मिल सकता है।

मूलांक 9 की भविष्यवाणी
मूलांक 9 की भविष्यवाणी के अनुसार अगले सात दिन आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता आपके वांछित सपनों और लक्ष्यों को पाने की होगी। लेकिन इसके लिए आप धैर्य से काम लें. अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं के प्रति जुनून के बीच अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना न भूलें।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Gemini October: मिथुन राशिवालों को अक्टूबर में करियर से खुशखबरी, जानिए और क्या लाभ

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Aries October 2023: अक्टूबर में ऐसे बीतेंगे मेष राशि वालों के दिन, व्यापार और नौकरी पर ये हैं सितारों के संकेत

Story Loader