6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ank rashifal 21 July: आपके लिए आज ये हैं शुभ अंक, इनसे मिलेगी सफलता और लाभ

Ank rashifal से जानिए 21 जुलाई को आपके लिए कैसा रहेगा दिन, किसकी किस्मत चमकेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 20 Jul 2023, 7:44 PM IST

aajkarashifal1.jpg

21 जुलाई का दैनिक अंक राशिफल

मूलांक 1
मूलांक 1 के लोगों के लिए शुक्रवार को चुनौतीपूर्ण समय है। आज नुकसान के कारण आपकी किसी यात्रा की योजना रद्द हो सकती है। वहीं अतीत से कोई व्यक्ति या मुद्दा आपके सामने आ सकता है। समूहों और क्लबों में भागीदारी का आनंद लें, क्योंकि यहां आपकी कंपनी की सराहना की जाएगी।


शुभ अंकः 21
शुभ रंगः लाल

मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों के लिए आज का दिन आपको नए आयाम खोजने के लिए आगे बढ़ाने वाला है। हालांकि आज 21 जुलाई को कुछ भी करने से पहले दो बार सोचें और समझदारी से निर्णय लें।


शुभ अंकः 11
शुभ रंगः भूरा

मूलांक 3
मूलांक 3 के लोगों के लिए मूलांक राशिफल संकेत कर रहा है कि आप व्यापार को लेकर कुछ विचार विमर्श कर रहे हैं। इसलिए साथियों से परामर्श कर ही फैसला लेने का प्रयास करें। आपकी व्यस्तता का प्रभाव आपके पेशेवर जीवन पर पड़ सकता है।


शुभ अंकः 10
शुभ रंगः पीला

मूलांक 4
मूलांक 4 के लोगों को 21 जुलाई को अनुबंध से फायदा हो सकता है। आत्मनिरीक्षण और गहरी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आपके लिए यह सही समय है। आपमें से कुछ कई मुद्दों को लेकर चिंतित हो सकते है। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने दिल की सुनें।


शुभ अंकः 19
शुभ रंगः नारंगी

मूलांक 5
21 जुलाई को इस मूलांक के लोग धन या कार्यस्थल की स्थिति को लेकर चिंतित होंगे। लेकिन एकाग्रता में कमी न आने दें। यदि आवश्यक हो तो यात्रा करने या नए प्रशिक्षण या पाठ्यक्रम में नामांकन कराने के लिए कड़ी मेहनत करें।


शुभ अंकः 12
शुभ रंगः सफेद

ये भी पढ़ेंः aaj ka rashifal 21 july: शुक्रवार को मेष, वृश्चिक समेत इन छह राशियों को लाभ, जान लें बाकी अपना हाल

मूलांक 6
अंक ज्योतिष का संकेत है कि 21 जुलाई का समय मूलांक 6 के लोगों के लिए अपनों के प्रति भावनाओं को व्यक्त करने और उनका आभार जताने का है। ज्योतिषियों की सलाह है कि आज आप अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं, उनके प्यार को भी महसूस करने का प्रयास करें।


शुभ अंकः 26
शुभ रंगः नीला

मूलांक 7
21 जुलाई को विवादों में विशेष रूप से कार्यस्थल पर शामिल न हों। आपके लिए धन पहले से ही चिंता का विषय हो सकता है, इसलिए शुक्रवार को जुआ, सट्टा खेलने से बचें। साथ अन्य किसी तरह की जोखिम वाली बातों से दूर ही रहें तो अच्छा।


शुभ अंकः 31
शुभ रंगः केसरिया

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए आज शिक्षा या यात्रा के मामलों में विश्वास को नया दृष्टिकोण मिलेगा। अगर आप स्वास्थ्य या आर्थिक चिंताओं का सामना कर रहे हैं तो अभी सीमित महसूस कर सकते हैं। करियर में बदलाव की भी संभावना है।


शुभ अंकः 15
शुभ रंगः गुलाबी

मूलांक 9
इस मूलांक के लोगों के लिए धन संबंधी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है, इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं पर ही फोकस करने की जरूरत है। आज आप भावनात्मक रूप से अकेले और निराश महसूस कर सकते हैं।


शुभ अंकः 19
शुभ रंगः बैंगनी