26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ank Rashifal 22 August: इन लोगों के लिए वरदान है 22 अगस्त का दिन, मूलांक 6 और 9 वाले भी खुशनसीब

आज का अंक राशिफल में जानिए 22 अगस्त को कैसा रहेगा सभी मूलांक वालों का दिन, अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों के लिए आज शुभ दिन है।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 21, 2023

ank_rashifal.jpg

अंक राशिफल 22 अगस्त 2023

मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। व्यापार हो या कार्यक्षेत्र सभी जगह पर पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। खर्च बढ़ेगा, प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं, बेरोजगारों को रोजगार के मौके मिल सकते हैं।


मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनका मूलांक 2 है, उनके लिए 22 अगस्त का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र हो या व्यापार का वातावरण आपके अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। आज साथियों से अनबन हो सकती है, संभव है तो विवादों से दूर रहें। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, परिवार संग यात्रा पर निकल सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग को लेकर सावधान रहें।


मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए भी 22 अगस्त का दिन मिलाजुला रहेगा। इस दिन नई योजनाओं की शुरुआत से बचें, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, बदलाव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा से बचें तो व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। भावुकता में फैसले न करें, परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।


मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए 22 अगस्त मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार का वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसानदायक होगी। विवाद से दूर रहें, वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिजन सहयोग करेंगे, नई योजना शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। उपहार मिलेगा, पेट रोग परेशान कर सकते हैं।


मूलांक 5
ऐसे लोग जिनका मूलांक 5 है, उनके लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों से अनबन हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी, नई योजना शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। जल्दबाजी में फैसले न लें, व्यापार में प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें, तनाव हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 22 August: आपके लिए अवसर कर रहा इंतजार, नौकरी में सफलता और आर्थिक लाभ के योग, जानें किसका बिगड़ेगा बजट


मूलांक 6
आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे, सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा, कार्यक्षेत्र हो या व्यापार सभी जगह वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ, आर्थिक मामलों में सफलता के योग हैं। परिवार से सहयोग, दांपत्य जीवन में खुशहाली के संकेत हैं। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए मंगलवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, मेहनत से जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। 22 अगस्त को मूलांक 7 वालों का खर्च अधिक रहेगा। इस दिन आपको जोखिम वाले मुद्दों पर फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में लाभ के मौके आएंगे, हालांकि प्रतिस्पर्धा वाली स्थितियों से दूर रहें। परिवार का सहयोग, दांपत्य जीवन में खुशहाली के संकेत मिल रहे हैं। पेट रोग उभर सकता है, थकान हो सकती है।


मूलांक 8
मूलांक 8 वाले लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार और कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग, आला अधिकारियों की अनुकंपा मिलेगी। भावुकता में निर्णय न लें, व्यर्थ की बातों में समय न गंवाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि, परिवार का सहयोग, संतान पक्ष से शुभ समाचार और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।


मूलांक 9
मूलांक 9 वाले लोगों की किस्मत का सितारा 22 अगस्त को चमकेगा। पूरा दिन उपलब्धियों भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। दफ्तर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, व्यापार में लाभ मिलेगा। एकाग्रता से काम करें, खर्च बढ़ेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की मदद लें। परिवार का सहयोग मिलेगा, दांपत्य जीवन मधुर होगा। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सबसे व्यवहार अच्छा रखें।