आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि ( 07:02 AM तक फिर त्रयोदशी 03:52 AM, दिसंबर 13 तक) व दिन शनिवार ( 12 December 2020, saturday ) का है। इस दिन विशाखा नक्षत्र ( 04:05 AM, दिसंबर 13 तक ) रहेगा।
आज का राशिफल : Today Rashifal – 12 December 2020, saturday…
1. मेष राशि – व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।
2. वृषभ राशि – धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।
3. मिथुन राशि – भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।
4. कर्क राशि – वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। खान-पान में भी संयम बरतें।
5. सिंह राशि – धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे।
6. कन्या राशि – शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। मेहनत का फल मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी।
7. तुला राशि – नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।
8. वृश्चिक राशि – व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।
9. धनु राशि – शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
10. मक़र राशि – मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
11. कुम्भ राशि -आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।
12. मीन राशि – स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।