27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / वीडियो राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से आज मिलेगी सफलता, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

वीडियो राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से आज मिलेगी सफलता, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

आज 09 अगस्त 2020 को रविवार Sunday का दिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Aug 2020, 10:04 AM IST

astrological video 9 august 2020 aaj ka rashifal video horoscope video

astrological video 9 august 2020 aaj ka rashifal video horoscope video

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि ( पूर्ण रात्रि तक ) व दिन रविवार ( 09 August 2020, Sunday ) का है। इस दिन रेवती नक्षत्र ( 07:07 PM तक फिर अश्विनी ) रहेगा।

1. मेष राशि :- कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे वे आज आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। कहीं भी बिना पूछे अपनी राय न दें।

2. वृषभ राशि :- मौज मस्ती पर खर्च के बीच अभी आप के अपनों को आप की जरूरत है। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। तनाव लगातार बढ़ रहा है बेहतर होगा कहीं घुमने चले जाएं।

3. मिथुन राशि :- आज कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। लेकिन उन्नति में बाधा आएगी। अकारण किसी विवाद में फंस सकते है। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। यात्रा सुखद रहेगी।

4. कर्क राशि :- नौकरी बदलने के मामले में किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति संभव। लेकिन,किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे।

5. सिंह राशि:- दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी।अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना से लाभ होगा।

6. कन्या राशि:- आज विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। लेकिन, नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

7. तुला राशि:- प्रतियोगिता में सफल होंगे। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब नहीं मिलने से जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है।

8. वृश्चिक राशि:- मित्रों से मतभेद के चलते आज स्वयं पर से आप अपना नियंत्रण खो देंगे। कार्यस्थल पर जनहानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें। नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी।

9. धनु राशि :- प्रोफेशन में समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।

10. मकर राशि :- जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेनदेन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

11. कुम्भ राशि :- घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। लेकिन धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे।

12. मीन राशि :- आज जो भी करे दिल से करें। लोगों से प्रोत्साहन मिलने के बीच पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी।